फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण राजधानी पर जल्द फैसला ले सरकार

गैरसैंण राजधानी पर जल्द फैसला ले सरकार

Fri, 05 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गैरसैंण राजधानी पर जल्द फैसला ले सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के तहत धरनास्थल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने राजधानी गैरसैंण के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को गैरसैंण राजधानी को लेकर जल्द फैसला लेना चाहिए।
बृहस्पतिवार को राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, डीएवी महाविद्यालय के महासचिव शूरवीर सिंह चौहान, पूर्व महासचिव भगवती प्रसाद, सचिन थपलियाल, एनएसयूआई नेता नित्यानंद कोठियाल, अंकित थपलियाल समेत अन्य ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राजधानी के सवाल पर सभी सरकारें गोलमोल जवाब देती रहीं हैं। किसी भी सरकार ने गैरसैंण राजधानी को लेकर सच बोलने का साहस नहीं दिखाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक बार फिर गैरसैंण राजधानी को लेकर आंदोलन करने की जरूरत है। लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल ने गैरसैंण को लेकर कोई फैसला न होने पर नाराजगी जताई। पीसी थपलियाल ने कहा कि युवाओं को राज्य आंदोलन की तरह इस बार भी आगे आना होगा। उत्तराखंड महिला मंच की संयोजिका कमला पंत और जिलाध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने राजधानी की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेश नेगी, मदन भंडारी, विपुल कोठियाल, शकुंतला गुसाईं, आशुतोष ममगाईं, जयनारायण बहुगुणा, जयकृत कंडवाल, जगमोहन मेंदीरत्ता, जगदीश कुकरेती समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed