फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बोर्डिंग स्कूल प्रकरण- सीबीएसई दिल्ली ने मांगी बोर्डिंग स्कूल की रिपोर्ट -स्कूल

बोर्डिंग स्कूल प्रकरण- सीबीएसई दिल्ली ने मांगी बोर्डिंग स्कूल की रिपोर्ट -स्कूल

Fri, 21 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बोर्डिंग स्कूल प्रकरण-    सीबीएसई दिल्ली ने मांगी बोर्डिंग स्कूल की रिपोर्ट  -स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। सीबीएसई दिल्ली ने देहरादून के बोर्डिंग स्कूल की रिपोर्ट मांगी है। सीबीएसई देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को यह रिपोर्ट भेज दी गई। अब इस रिपोर्ट के आधार पर स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी होगा। उसके बाद स्कूल की मान्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राजधानी के एक बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने सीबीएसई को स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश के आधार पर बृहस्पतिवार को सीबीएसई दिल्ली कार्यालय की ओर से देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई। क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि अपने स्तर पर जो जवाब स्कूल प्रबंधन ने दिया था, उस आधार पर रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। अब दिल्ली कार्यालय की ओर से स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस नोटिस के बाद स्कूल की मान्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले सीबीएसई देहरादून कार्यालय की ओर से स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस पर स्कूल ने 24 घंटे के भीतर जवाब दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed