{"_id":"5b806cce42c792465f7cf0ab","slug":"21535143118-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइनबर्ग एलन को हरा कसिगा बना फुटबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइनबर्ग एलन को हरा कसिगा बना फुटबाल चैंपियन
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कसिगा स्कूल ने वाइनबर्ग एलन की टीम को 4-2 से हराकर पांचवें ऑल इंडिया सेलाकुई इन्विटेशनल फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आयोेजित फुटबाल चैंपियनशिप में शुक्रवार को कसिगा और वाइनबर्ग एलन स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पूरे मुकाबले में कसिगा की टीम ने एलन स्कूल पर दबाव बनाए रखा और मुकाबला 4-2 से जीत लिया। पहले हाफ तक कासिगा स्कूल 2-0 से आगे रहा। तांजिंग ने पहले हाफ के 17वें मिनट और साहिल ने 27वें मिनट में गोल कर विपक्षी टीम को बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों टीम ने दो-दो गोल किए। कसिगा के लिए प्रवीन ने 39वेें और 63वें मिनट में गोल किया। वहीं, वाइनवर्ग एलन की ओर से जिशान और अनवर ने एक-एक गोल दागे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य राशिद सफरुद्दीन ने विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।