फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नौनिहालों को डेंगू से बचाने को स्वास्थ्य विभाग सतर्क

नौनिहालों को डेंगू से बचाने को स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Wed, 25 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नौनिहालों को डेंगू से बचाने को स्वास्थ्य विभाग सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वैसे तो राजधानी दून में डेंगू बीमारी की दस्तक नहीं है। लेकिन, बीमारी से निपटने को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। स्वास्थ विभाग की ओर से डेंगू रोकने के लिए जहां सारे एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं, वहीं जिले के लाखों स्कूली बच्चों को डेंगू से बचाने के लिए स्वास्थ विभाग ने नई पहल की है। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने मुख्य जिला शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि स्कूली बच्चे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर स्कूल आएं, ताकि उन्हें डेंगू बीमारी से बचाया जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में साफ. सफाई की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही स्कूल के मैदानों में खड़ी घास को तत्काल हटवाया जाए। साथ ही जिन स्कूलों में कहीं पर भी पानी जमा है, उसे जितना जल्दी हो सके, तत्काल प्रभाव से सुखाया जाए। ताकि डेंगू के लार्वा न पनप सकें। डॉक्टर गुप्ता का मानना है कि यदि स्कूलों की खिड़कियों पर जाली लगवा दी जाए तो भी बच्चों को डेंगू से बचाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले कई साल से बड़ों के साथ बच्चे भी डेंगू बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं और बीमारी के चलते कई बच्चों की मौत हो चुकी है। ऐसे में डेंगू ना फैल पाए इसके मद्देनजर स्वास्थ विभाग की ओर से सारे एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। दूसरी ओर मुख्य शिक्षाधिकारी एसबी जोशी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी होने से पहले ही विभाग सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed