फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मीडिया इलेवन और सचिवालय डेंजर के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

मीडिया इलेवन और सचिवालय डेंजर के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मीडिया इलेवन और सचिवालय डेंजर के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मीडिया इलेवन और सचिवालय डेंजर्स के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला सीएम आवास इलेवन और सचिवालय ए के बीच खेला जाएगा। वहीं, मंगलवार को खेले गए लीग मुकाबलों में मीडिया इलेवन और सचिवालय ए की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहला मैच विधानसभा बी और मीडिया इलेवन के बीच खेला गया। विधानसभा बी की टीम ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी की और मीडिया इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने 61 रन पर ढेर हो गई। अमित ने 22 और कुलदीप राणा ने 10 रन का योगदान दिया। मीडिया इलेवन के कप्तान संजय घिल्डियाल और ठाकुर सिंह नेगी ने दो-दो, अभय कैंतुरा, रवि नेगी, अंकित सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में मीडिया इलेवन ने 8.3 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। अभय कैंतुरा ने 40 रन की तेजतर्रार पारी खेली, विकास गुसांई ने छह रन बनाए। विधानसभा बी के लिए शिवम ने दो विकेट लिए। अभय कैंतुरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच सचिवालय ए और सचिवालय वॉरियर्स के बीच खेला गया। सचिवालय ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सचिवालय वॉरियर्स ने निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 105 रन बनाए। पवन अग्रवाल ने 46 और हितेश ने 19 रन की पारी खेली। सचिवालय ए के लिए दीपक जोशी ने दो, टीएच खान व अनिल नेगी ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में सचिवालय ए ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीएच खान ने 41 रन और भूपेंद्र ने 19 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed