{"_id":"5ae4e1494f1c1bb56a8b694d","slug":"21524949321-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 करोड़ से बुझेगी मसूरी की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 करोड़ से बुझेगी मसूरी की प्यास
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पहाड़ों की रानी मसूरी में पानी की समस्या दूर करने के लिए पेयजल निगम ने 132 करोड़ की डीपीआर बनाई है। जिसे बहुत जल्द शासन को भेजा जाएगा।
मसूरी में अभी जरूरत से आधी मात्रा में पानी उपलब्ध होने के कारण गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक साल पहले पेयजल आपूर्ति को योजना बनाई गई थी, अब इसकी डीपीआर बनाई गई है। निगम के एमडी भजन सिंह के मुताबिक योजना के तहत यमुना ब्रिज और खियोगार्ड गदेरा से शहर तक 17 किमी लंबी पेयजल लाइन डाली जाएगा। राधा भवन में 400 किलो लीटर का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। जहां से शहर में पानी की सप्लाई की जाएगी। उम्मीद है कि योजना के बनने से शहर में पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।