फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गौरीकुंड में पितरों को तर्पण दे सकेंगे श्रद्धालु

गौरीकुंड में पितरों को तर्पण दे सकेंगे श्रद्धालु

Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
गौरीकुंड में पितरों को तर्पण दे सकेंगे श्रद्धालु
गौरीकुंड। केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु इस वर्ष गौरीकुंड में अपने पितरों को तर्पण दे सकेंगे। आपदा के दौरान मलबे में दब गए गौरीमाई मंदिर के समीप स्थित तर्पण कुंड का मलबा हटा दिया गया, जिससे अब यहां श्रद्धालु पितरों को तर्पण दे सकेंगे। यहां पूजा अर्चना के लिए स्थानीय पुजारी बैठे हुए है।
विज्ञापन

16/17 जून 2013 की आपदा के दौरान जहां गौरीकुंड में तप्त कुंड पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। वहीं, तर्पण कुंड मलबे में दब गया था। तकरीबन साढ़े चार वर्ष बाद इस वर्ष जनवरी में कुंड की सफाई कर टनों मलबा निकाला गया। अब इस वर्ष से श्रद्धालु इस कुंड में अपने पितरों को गंगा जल व गाय के दूध से तर्पण देकर कर्मकांड की सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे। दूसरी तरफ यहां तप्त कुंड में अभी भी श्रद्धालुओं स्नान नहीं कर पाएंगे। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम प्रधान राकेश गोस्वामी, व्यापार संघ अध्यक्ष कुलानंद गोस्वामी, वन पंचायत सरपंच नरोत्तम गोस्वामी का कहना है, कि आपदा को गुजरे पांच वर्ष होने को है, लेकिन गौरीकुंड में यात्रा की मूलभूत सुविधाएं नहीं जुट पाई है। शासन-प्रशासन आपदा प्रभावितों को सहयोग करने के बजाय उन्हें अलग-अलग कारणों से परेशान करता आ रहा है। ऐसे में कस्बे को यात्रा का वह मुकाम नहीं मिल पा रहा है, जिसके लिए वह प्रसिद्ध था। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि अगले एक सप्ताह में यहां पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएंगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को तत्काल बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed