{"_id":"5adba6d34f1c1b5c098b5cf6","slug":"21524344531-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी प्रतियोगिता में छाए एसबीपीएस के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी प्रतियोगिता में छाए एसबीपीएस के छात्र
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में छाए एसबीपीएस के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
एएसआई पुणे में चार से 13 मार्च तक आयोजित 25वीं सीनियर इंडियन राउंड आर्चरी चैंपियनशिप में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन से इंडीविजुअल ओलंपिक राउंड के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। वहीं, अनुष्का रावत ने नेशनल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई करने में सफलता हासिल की।
शनिवार को खिलाड़ियों के दून पहुंचने पर आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में विजेता छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 134 बालक और 94 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिनमें अनुष्का रावत ने बालिका वर्ग में 720 में से 557 अंक हासिल कर 34वीं, सुनिधि सिजलवाण ने 420 अंक हासिल कर 78वीं और बालक वर्ग में कार्तिक राणा ने 600 अंक हासिल कर 55वीं रैंक हासिल की। अनुष्का रावत ने ओलंपिक राउंड के साथ ही नेशनल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, बालक वर्ग में कार्तिक राणा भी ओलंपिक राउंड के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अलका राणा, गिरीश चमोली, कविलास नेगी आदि मौजूद रहे।