फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उपनल के जरिये पूर्व सैनिकों को मिले रोजगार

उपनल के जरिये पूर्व सैनिकों को मिले रोजगार

Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
उपनल के जरिये पूर्व सैनिकों को मिले रोजगार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सैन्य परिवारों के बच्चे अब कौशल विकास से जुड़कर स्वरोजगार करेंगे। प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण आनंदबर्द्धन ने इस संबंध में सैनिक कल्याण निदेशालय से प्रस्ताव मांगा है। शुक्रवार को हुई सैनिक कल्याण निदेशालय में जिला सैनिक कल्याण विभाग की वार्षिक बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा आश्रितों को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

सैनिक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को स्वरोजगार व रोजगारपरक कोर्स करवाने के प्रयास करने की बात कही। इसके तहत उनका स्किल डेवलपमेंट करके स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग को नए वाहन खरीदने, सैनिक कल्याण विभाग में सातवें वेतन आयोग लागू करने, पूर्व सैनिकों को उपनल के जरिए रोजगार देने आदि को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर केबी चंद(रिट.) , उपनल प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा(रिट.), मेजर पीबी गुरुंग(रिट.), कर्नल विजय थापा(रिट.), ले.कमा. दीपक खंडूड़ी(रिट.) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed