फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में आज उपवास रखेंगे भाजपाई

प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में आज उपवास रखेंगे भाजपाई

Thu, 12 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में आज उपवास रखेंगे भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपवास के समर्थन में आज बृहस्पतिवार को भाजपाई गांधी पार्क के बाहर उपवास करेंगे। बुधवार को परेड ग्राउंड नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में हुई बैठक में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने इसका एलान किया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष और राजपुर विधायक भी उपवास रखेंगे। बैठक में शुक्रवार से मोहिनी रोड स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होने वाले पार्टी के समरसता अभियान पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार, महानगर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि विपक्ष की ओर से संसद न चलने देने, गरीबों के हितों पर अड़ंगा लगाने आदि मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपवास रखने का निर्णय लिया है। इसके समर्थन में दून में भी उपवास रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि नेहरू कॉलोनी स्थित फौव्वारा चौक वाली रोड पर राहुल डेयरी के सामने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ उपवास पर बैठेंगे। समर्थन में कार्यकर्ता भी उपवास करेंगे। वहीं, शुक्रवार से मोहिनी नगर स्थित सामुदायिक भवन से समरसता महा अभियान शुरू होगा। इसके तहत सभी वर्गों के लोग एक साथ भोजन करेंगे। समरसता अभियान आठ महीने तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कार्यक्रम के लिए भोजन के पैकेट एकत्र करने की बात कही। वहीं, युवा बाइक रैली के जरिये कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजयुमो की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नेहा जोशी को दी गई है। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजानदास, सुनील उनियाल गामा, पुनीत मित्तल, राजेंद्र ढिल्लो, राजकुमार पुरोहित, विनोद उनियाल, श्याम पंत, सुशील गुप्ता, सचिन गुप्ता, सीताराम भट्ट, आदित्य चौहान, हरीश डोरा, राकेश मजखोला, सरोजिनी सेमवाल, नीरू भट्ट, मधु भट्ट, कमली भट्ट, भूपेंद्र कठैत, मुकेश सिंघल, ऋचा नैथानी, वर्ष बडोनी, विपिन चंचल, सतीश कश्यप, जीवन सिंह, महिपाल धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संयोजकों की नियुक्ति
बैठक के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि त्रिलोक सिंह बिष्ट को जिला कार्यालय निर्माण प्रकल्प, कैलाश खन्ना को कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प, मधु जैन को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प, चरण सिंह कंडारी को राष्ट्रीय सदस्यता प्रकल्प और प्रेमलाल बेलवाल को राष्ट्रीय संपर्क महाभियान प्रकल्प का महानगर संयोजक नियुक्त किया गया।
--
इन पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
1. वीरेंद्र उनियाल, सुशासन, केंद्र एवं राज्य संबंध विभाग और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग
2. विनीत जैन, नीति विषयक शोध विभाग
3. राजीव उनियाल, मीडिया विभाग
4. आकाश रस्तोगी, मीडिया संपर्क विभाग
5. मुरलीधर शर्मा, प्रशिक्षण विभाग
6. दिनेश निर्मल, राजनीतिक प्रतिपुष्टि (फीडबैक) विभाग
7. रविंद्र वाल्मीकि, राजनीतिक कार्यक्रम एवं सभा विभाग
8. शिखा गुप्ता, पुस्तकालय एवं डॉक्यूमेंटेशन विभाग
9. पवन सैनी, आपदा राहत एवं सहयोग विभाग
10. प्रदीप वालिया, अध्यक्षीय कार्यालय, प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग
11. संजय गुप्ता, प्रचार एवं साहित्य निर्माण विभाग
12. सुमन त्रिपाठी, ट्रस्ट समन्वय विभाग
13. स्वर्ण कालड़ा, चुनाव प्रबंधन विभाग
14. राजेंद्र अग्रवाल, चुनाव आयोग संपर्क एवं समन्वय विभाग
15. अधिवक्ता आरएस राघव, विधि एवं विधि संबंधित प्रकरण विभाग
16. प्रमोद बर्थवाल, पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग
17. प्रभात कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया संबंधी कार्य विभाग
18. सुशील गुप्ता, आजीवन सहयोग निधि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed