फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेहड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बेहड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बेहड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के मसूरी विधानसभा पर्यवेक्षक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने निकाय चुनाव को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रिहर्सल बताकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
सोमवार को मसूरी झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में बेहड़ ने निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने राज्य सरकार पर जानबूझकर निकाय चुनाव में देरी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जन विरोधी कार्य कर रही हैं। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। बेहड़ ने नगर अध्यक्ष को दावेदारों की लिस्ट तैयार कर कल उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। वहीं पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व ने निकाय चुनाव के कांग्रेस परचम लहराएगी। उन्होंने मांग की कि सरकार निकाय चुनाव बैलेट पेपर से चुनाव कराए।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व राज्य मंत्री विजय सारस्वत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढोंडियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर, गोदावरी थापली, यूथ अध्यक्ष अनुज गुप्ता, रजत अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, जावेद खान, भरोसी रावत, सुभाषिनी बर्थवाल, आशीष रावत, सुनील पंवार, गौरव गुप्ता, शिव प्रसाद कवि, विनोद सेमवाल, रमेश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed