{"_id":"5aa03fc44f1c1b14598b543e","slug":"21520451524-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब न देने पर निरस्त होंगी राशन की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाब न देने पर निरस्त होंगी राशन की दुकानें
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
आपूर्ति विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान बंद मिलने वाली 11 दुकानों के संचालकों में से 13 दिन में केवल एक ने जवाब दिया है। विभाग ने जवाब न देने वाली 10 दुकानों के संचालकों को दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विभाग की टीम ने विगत 22 फरवरी को शहर की राशन की दुकानों का निरीक्षण किया था, इस दौरान 11 दुकानें बंद मिली थी। विभाग ने इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा था, लेकिन ग्यारह मे से केवल कारगी में स्थित दुकान की संचालिका विमला शर्मा ने जवाब दिया। उसने तर्क दिया वह गोदाम जाने की बात बोर्ड पर लिखकर गई थी, लेकिन किसी ने मिटा दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार का कहना है एक-दो में दिन में जवाब न देने पर दुकानों के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
......................
इन दुकानदारों ने नहीं दिया जवाब मै. हनुमान, मै. मंगेश कुमार, मै. रतनलाल जिंदल माजरा, मै. मयंक गुप्ता, मै. डीसीएफ अजबपुर कलां, मै. संजय वर्मा आढ़त बाजार, मै. सीसी स्टोर कचहरी, मै. सीसी स्टोर पुलिस लाइन, मै. उर्मिला रावत मोथरोवाला, मै. सुशील कुमार खुड़बुड़ा