फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...हड़ताल नहीं कर पाएंगे निजी बस ऑपरेटर

...हड़ताल नहीं कर पाएंगे निजी बस ऑपरेटर

Mon, 19 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
...हड़ताल नहीं कर पाएंगे निजी बस ऑपरेटर
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

सिटी बस ऑपरेटरों की मनमानी रोकने और नए रूटों पर बसों के परमिट जारी करने के लिए सोमवार को प्रस्तावित आरटीए की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बस ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने की स्थिति में बस का परमिट रद्द करने का प्रस्ताव भी चर्चा में शामिल होगा। प्रस्ताव पास हुआ तो भविष्य में बस ऑपरेटर हड़ताल नहीं कर पाएंगे।

देहरादून में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पूरी व्यवस्था सिटी बसों, विक्रम, ऑटो और ई-रिक्शा पर निर्भर है। लंबी दूरी के यात्रियों की निर्भरता सिटी बसों पर है। पुलिस एवं प्रशासन की कार्रवाई होने पर बस चालक दबाव बनाने के लिए हड़ताल की धमकी देते हैं। पिछले साल जुलाई में सिटी बस ऑपरेटरों की हड़ताल से काफी परेशानी हुई थी। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में सिटी बस ऑपरेटरों की मनमानी रोकने के लिए बैठक में धारा 86 के तहत कार्रवाई करते हुए बस परमिट रद्द करने का प्रस्ताव पारित हो सकता है। इसके अलावा बैठक में पिछले साल जुलाई में हड़ताल करने वाले बस ऑपरेटरों के परमिट को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

बैठक में शामिल होने वाले प्रस्ताव
- प्रेम नगर गोरखपुर क्षेत्र से आईएसबीटी के लिए हल्के वाहन चलाने।
- इलेक्ट्रिक बैटरी चालित ऑटो के परमिट जारी करने।
- देहरादून से राजपुर और थानो मार्ग पर सिटी बसों को नए परमिट जारी करने।
- बालावाला मसदंवाला मार्ग पर परमिट जारी करने।
- नया गांव हाथीबड़कला मार्ग पर हल्के वाहनों के परमिट जारी करने।
- दुर्गम क्षेत्रों को शहर से जोड़ने के लिए वाहनों के परमिट जारी करने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed