फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुखर्जी मार्ग पर गोदाम में लगी आग

मुखर्जी मार्ग पर गोदाम में लगी आग

Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मुखर्जी मार्ग पर गोदाम में लगी आग
मुखर्जी मार्ग पर गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

चपेट में आया गोदाम से सटा मकान, गिरकर एक युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
शहर के बीच व्यस्ततम मुखर्जी मार्ग पर एक फोटो फ्रेमिंग के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग गोदाम से सटे मकान तक फैल गई। आग लगते ही आसपास के घरों और मार्ग पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दौरान गिरकर एक युवक घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक मुखर्जी मार्ग स्थित सरदार इंद्रजीत की फोटो फ्रेमिंग की दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर गोदाम में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख मुखर्जी मार्ग और आसपास अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

तभी किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की। तब तक आग गोदाम से सटे घर तक फैल गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस मौके पर लगी भीड़ में शामिल अमृत परिहार नामक युवक गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लाईवुड का सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई विजय भारती ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय फायर ब्रिगेड के वाहनों के पर्याप्त नहीं होने पर नरेंद्रनगर और हरिद्वार से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed