{"_id":"5a4be95a4f1c1b32198b483e","slug":"21514924378-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़ंत के बाद खाई में गिरी बाइक, बाल बाल बचे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़ंत के बाद खाई में गिरी बाइक, बाल बाल बचे तीन युवक
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
भिड़ंत के बाद खाई में गिरी बाइक, बाल बाल बचे तीन युवक
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर स्वाडा बैंड के पास मंगलवार को दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे के बाद एक बाइक अमलावा नदी में जा गिरी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। गनीमत रही कि तीनों युवक झाड़ियों में फंस गए। जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
प्रत्यक्षदर्शी अलसी गांव निवासी चतर सिंह बिष्ट के अनुसार मंगलवार की यूटिलिटी और एक बाइक पर सवार तीन युवक कालसी से चकराता की ओर आ रहे थे। स्वाडा बैंड के पास बाइक सवार युवक यूटिलिटी को ओवरटेक करने लगे, इसी दौरान सामने से एक बाइक आ गई और दोनों बाइकें आपस में भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक बाइक समेत खाई में लुढ़क गए, लेकिन युवक झाड़ियों में फंस गए, जबकि बाइक अमलावा नदी में जा गिरी। इसके बाद यूटिलिटी सवार लोगों ने झाड़ियों में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसे में दूसरी बाइक में सवार युवक को मामूली खरोंचे आईं है।