फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2018-2019 scholarship application date extended

2018-2019 की छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित छात्रों के लिए खुशखबरी, जल्दी करें

Thu, 17 Jan 2019 09:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jan 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
2018-2019 scholarship application date extended
- फोटो : Amar Ujala

जो आवेदक वर्ष 2018-2019 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं समाज कल्याण विभाग ने उन्हें एक और मौका दिया है।

विज्ञापन


ऐसे छात्र अब 20 जनवरी तक  राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूल स्तर पर भी ऑनलाइन सत्यापन की 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित कर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल बंद कर दिया था।

सैकड़ों छात्र समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे थे

उसके बाद से विभिन्न कारणों से आवेदन न करा पाने से वंचित सैकड़ों छात्र समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। मामला समाज कल्याण विभाग के संज्ञान में आया तो अधिकारियों ने इस संबंध में शासन को पत्र लिख पोर्टल दोबारा खोलने की सिफारिश की। इस पर शासन ने छात्रों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन करने का एक और मौका दे दिया है। अब छात्र 20 जनवरी तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल 20 जनवरी तक के लिए खोल दिया गया है। यदि इस बार भी कोई छात्र ऑनलाइन आवेदन कराने से वंचित रहता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित शैक्षिक संस्थानों व छात्रों की होगी।
- अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed