फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड पर मंडराया हार का खतरा

उतराखंड पर मंडराया हार का खतरा

Sat, 19 Jan 2019 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड पर मंडराया हार का खतरा
उत्तराखंड पर मंडराया हार का खतरा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड पर हार का खतरा मंडराने लगा है। नागपुर के जमाथा क्रिकेट स्टेडियम में चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक विदर्भ की टीम पूरे विकेट खोकर 629 रन बनाकर 274 रनों की बढ़त बनाने में सफल रही। जिसके जवाब में टीम उत्तराखंड पांच विकेट के नुकसान पर 152 रन बना पाई है। टीम अभी 122 रनों से पीछे है।

इससे पहले तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ के बल्लेबाज एए सरवटे 57 रन और एए वखारे तीन रन बनाकर क्र्रीज पर थे। शुक्रवार को दोनों बल्लेबाजों ने खेलना शुरू किया। पहले सत्र में धनराज शर्मा ने एए वखारे को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद बिंजवर ने सरवटे के साथ मिलकर स्कोर रनों का 628 तक पहुंचाया। इस बीच सरवटे ने अपना शतक भी पूरा किया। इसी स्कोर पर सरवटे 102 रन बनाकर सन्नी राणा का शिकार बने। इसके बाद पूरी टीम 629 पर सिमट गई। अपनी पारी की शुरुआत करने उतरे उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज विनीत सक्सेना और करनवीर कौशल ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। उत्तराखंड को पहला झटका विनीत सक्सेना के रूप में लगा। विनीत उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 27 रनों की पारी खेली। लय में चल रहे उमेश यादव ने वैभव भट्ट को खाता भी नहीं खोलने दिया और अवनीश सुधा को उन्होंने 28 के व्यक्तिगत स्कोेर पर बोल्ड कर दिया। टिककर खेल रहे करनवीर कौशल भी 76 रन बनाकर एए सरवटे का शिकार हो गए। दिन का खेल खत्म होेने तक सौरभ रावत शून्य पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed