फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ईसीएसआई के अस्पताल भवन का निर्माण शुरू

ईसीएसआई के अस्पताल भवन का निर्माण शुरू

Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
ईसीएसआई के अस्पताल भवन का निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सिडकुल स्थित उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों और उनके परिजनों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना ईसीएसआई अस्पताल भवन का निर्माण सिडकुल में शुरू हो गया है। पहले चरण में चहारदीवारी का निर्माण शुरू किया गया है। जनवरी 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत और केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस ने इस अस्पताल का शिलान्यास किया था। उम्मीद है कि यह अस्पताल भवन इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा।
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2005 में अस्तित्व में आए सिडकुल में इस समय करीब 600 उद्योग हैं, जिनमें करीब एक लाख से ज्यादा श्रमिक कार्यरत हैं। श्रमिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने के लिए राज्य कर्मचारी भविष्य निधि योजना के अंतर्गत सिडकुल में अस्पताल का निर्माण कराने की मांग चल रही थी। फरवरी 2014 में सिडकुल थाने के पीछे स्थित भूमि पर अस्पताल भवन का शिलान्यास किए जाने के बाद से यह उम्मीद जताई जा रही थी कि अस्पताल जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा लेकिन कई कारणों के चलते निर्माण लटक गया था। अब लोकसभा चुनाव आने से पहले अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया फाइलों से बाहर निकल गई है। अस्पताल भवन के निर्माण का काम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। तीन दिन पहले सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल भवन का निर्माण जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए थे। फलस्वरूप अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संजय चौहान ने बताया कि प्रथम चरण में चहारदीवारी के साथ निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जो चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अस्पताल निर्माण तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को बता दिया गया है कि निर्माण कार्य में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उद्यमियों और श्रमिकों ने किया स्वागत
सिडकुल में अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू होने का उद्यमियों ने स्वागत किया है। सिडकुल मैन्युफैक्चर के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने कहा कि लंबे समय से सभी उद्यमी अस्पताल का निर्माण कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से संवाद और पत्राचार कर रहे थे, लेकिन अभी तक प्रक्रिया पटरी पर नहीं आ रही थी। अस्पताल का निर्माण कार्य शुुरू होने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही श्रमिकों को स्वस्थ्य सेवा की सौगात मिलेगी। सिडकुल स्थित फैक्ट्री के प्रबंधक शंकर बिष्ट ने भी इसे श्रमिक हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed