फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   साहित्य केवल शब्दों तक ही सीमित नहीं : सीएम

साहित्य केवल शब्दों तक ही सीमित नहीं : सीएम

Sat, 22 Dec 2018 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
साहित्य केवल शब्दों तक ही सीमित नहीं : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

समय, साक्ष्य व अर्श सामाजिक संस्था की ओर से शुक्रवार को राजपुर स्थित क्रिश्चियन रिट्रीट सेंटर में आयोजित दून लिटरेचर फेस्टिवल में देशभर के साहित्यकार जुटे। फेस्टिवल के पहले दिन साहित्यकारों ने देश से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे। दो दिवसीय फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। फेस्टिवल के पहले दिन स्मारिका का लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर सीएम रावत ने कहा कि संस्था समाज और साहित्यकारों को जोड़ने के लिए सेतु की तरह काम कर रही है। फेस्टिवल के पहले दिन देशभर से जुटे युवाओं की ललक साहित्य के प्रति रुचि दर्शाती है। साहित्य केवल शब्दों तक ही सीमित नहीं होता, इसका दायरा विशाल होता है। साथ ही उन्होंने संस्था की ओर से अगले साल होने वाले फेस्टिवल के पोस्टर का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

इसके बाद साहित्यकारों ने समकालीन हिंदी कविता और महिलाएं, उत्तराखंड हिमालय का गाथा साहित्य, भारत में लोकतंत्र, सफलता और चिंताएं विषय पर विस्तार से विचार रखे। सत्र के समापन पर अनुराग वर्मा के निर्देशन में पंचम वेद क्रियेशन्स चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कलिंग विजय नामक नाटक का मंचन किया गया। फेस्टिवल के पहले दिन संस्था की ओर से आयोजित बाल लेखन प्रतियोगिता में लगभग 200 बच्चों ने अपनी लेखन प्रतिभा दिखाई। जिसमें बच्चों ने अपने द्वारा रचित कविता, कहानियों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एस. फारुख, अचलानंद जखमोला, कमला भसीन, रश्मि भारद्वाज, पंखुड़ी सिन्हा, राखी उपाध्याय, प्रयाग जोशी, नरेंद्र सिंह नेगी, देब सिंह पोखरिया, गणेश खुगशाल, कमला पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed