फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समीक्षा बैठक में बिफरे कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

समीक्षा बैठक में बिफरे कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 29 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में बिफरे कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
समीक्षा बैठक में बिफरे कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद विधायक गणेश जोशी और जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने मसूरी मंडल की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में निकाय चुनाव के दौरान पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पार्टी विरोधी कार्य से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी विरोधी काम करने वाले पदाधिकारियों को निष्कासित करने की मांग की।
कुलड़ी स्थित मसूरी क्लब में बुधवार को हुई चुनाव समीक्षा बैठक हंगामे में बदल गई। बैठक में पूर्व महामंत्री विजय रमोला, गंभीर पंवार, भगवती प्रसाद, बुद्धि चंद रमोला, अमित भट्ट, कांता बिष्ट आदि कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों पर चुनाव के दौरान काम न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर वरिष्ठ पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशियों के साथ काम करते तो सभी वार्डों में हार का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक जोशी को भी खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

विधायक और जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी विरोधी काम करने वालों को बाहर किया जाएगा। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे ओपी उनियाल ने कहा कि जिन लोगों ने भितरधात किया है उनको जल्द पार्टी से बाहर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री कुशाल राणा, मीरा सकलानी, सरोजनी कैंतुरा, गंभीर पंवार, अमित भट्ट, कविता नेगी, रमेश खंडूरी, डीपी पंवार, गजेंद्र सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत, अजय दत्त बहुगुणा, अनिल सिंह, अनिता सिंह आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed