फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खामियां से एमसीआइ की टीम हुई नाराज

खामियां से एमसीआइ की टीम हुई नाराज

Thu, 20 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खामियां से एमसीआइ की टीम हुई नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (एमसीआई) की टीम को निरीक्षण के दौरान दून मेडिकल कॉलेज (दून अस्पताल) और महिला अस्पताल में भारी खामियां और अव्यवस्थाएं मिली। इस पर टीम में शामिल सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर टीम ने हैरानगी जताई। यहां एक बिस्तर पर एक से अधिक गर्भवती लेटीं हुई थी। गंदगी मिलने पर भी टीम ने नाराजगी जताई। कॉलेज में 32 प्रतिशत फैकल्टी की कमी पाई गई। निर्माणाधीन भवन भी मानकों के अनुरूप नहीं बन रहा है। दून मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2016 में 150 एमबीबीएस सीट की मान्यता मिली थी। वर्तमान में यहां एमबीबीएस के तीन बैच अध्ययनरत हैं। अगले साल यहां चौथे बैच के दाखिले होंगे। चतुर्थ वर्ष की मान्यता के लिए टीम ने कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण किया, लेकिन पिछली बार के निरीक्षण में मिली कुछ कमियां भी अब तक जस की तस हैं। कॉलेज में ड्यूल स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन है। जबकि मानकों के तहत यह कम से कम 16 स्लाइस की होनी चाहिए। कालेज अधिकारियों ने टीम को बताया कि 64 स्लाइस की मशीन की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा नेत्र विभाग में कम बेड, रिकॉर्ड रूम में अव्यवस्थाएं पाई गई। नियमानुसार फैकल्टी की 20 प्रतिशत से ज्यादा कमी नहीं होनी चाहिए। जबकि इसमें 32 प्रतिशत तक कमी पाई गई हैं।
विज्ञापन

टीम में डॉ. मित्तल पटेल, डॉ. जीवी ठाकुर, डॉ. एसके गर्ग शामिल रहे। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता का कहना है कि टीम काफी हद तक संतुष्ट नजर आई है। कुछ छिटपुट खामियां हैं, जिन्हें समय रहते दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed