फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नकली राजधानी दून नहीं असली गैरसैंण चाहिए

नकली राजधानी दून नहीं असली गैरसैंण चाहिए

Thu, 20 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नकली राजधानी दून नहीं असली गैरसैंण चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी गैरसैंण निर्माण अभियान के तहत तीसरे दिन बुधवार को भी प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर जमे रहे। प्रदर्शनकारियों ने राज्य आंदोलन के शहीदों और प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए देहरादून को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग की।
बुधवार को धरनास्थल पर तीन युवा लुसुन टोडरिया, हृदयेश शाही और नमन चन्दोला उपवास पर बैठे। तीनों प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अलग राज्य निर्माण से पहले तक देहरादून का कहीं नाम नहीं था। देहरादून को अस्थाई राजधानी घोषित किया गया। तब सरकारों ने निकम्मापन दिखाते हुए देहरादून को राजधानी बना दिया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राज्य की जनता की भावनाओं की राजधानी है और दून सरकारों की पसंद। उन्होंने कहा कि दून नहीं बल्कि गैरसैंण राज्य की असली राजधानी होनी चाहिए। आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने कहा कि अब तक भाजपा और कांग्रेस गैरसैंण राजधानी के नाम पर प्रदेश की जनता को छलते आए हैं। अलग राज्य की लड़ाई के वक्त गैरसैंण राजधानी का सपना देखा गया था। सरकार को जनभावना का सम्मान करते हुए गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में डीडी पांडे, सचिन थपलियाल, मनोज पांगती, वीरेंद्र सिंह रावत, मनोज पांगती, गोविंद जुयाल, रघुवीर बिष्ट, लक्ष्मी प्रकाश गौड़, सौरव ममगाईं, प्रशांत बडोनी, राजेंद्र चौहान, अतीफ समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज होगा बुद्धि शुद्धि यज्ञ
प्रदर्शनकारी बृहस्पतिवार को सरकारी की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ करेंगे। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि दोपहर 12 बजे से बुद्धि शुद्धि यज्ञ शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed