फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आग से 100 साल का रिकार्ड हुआ राख

आग से 100 साल का रिकार्ड हुआ राख

Tue, 18 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
आग से 100 साल का रिकार्ड हुआ राख
आग से 100 साल का रिकार्ड हुआ राख
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। लंढौर स्थित सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिससे दो रिकार्ड रूमों में रखे करीब 100 वर्ष पुराने दस्तावेज, आधा दर्जन कंप्यूटर सहित प्रधानाचार्य कक्ष का फर्नीचर जल गया। गनीमत रही कि सोमवार को स्कूल में विश्वकर्मा जयंती का अवकाश था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरद गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष रविंद्र गोयल ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 10 बजे स्कूल के भवन से धुआं उठता देखा। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सफल न होने पर इसकी सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना के एक घंटे बाद फायर सर्विस की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि आग से दो रूमों में रखा 100 वर्षों से अधिक का रिकार्ड, कंप्यूटर रूम में रखे करीब आधा दर्जन कंप्यूटर जल गए। इसके साथ ही प्रधानाचार्य कक्ष में रखा फर्नीचर भी जल गया। रविंद्र गोयल ने आरोप लगाया है कि फायर बिग्रेड के कर्मचारी देर से पहुंचे थे। उनके आग बुझाने के उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल भावना कैंथोला का कहना है कि लंढौर बाजार में सड़क संकरी है। इस पर सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से फायर बिग्रेड के वाहनों को लंढौर चौक तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। इसलिए घटनास्थल पर पहुंचने में वाहन को कुछ समय लग गया। वहीं आग लगने की जानकारी मिलने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी कॉलेज पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने पर उठाए सवाल
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगी आग पर सवाल भी उठ रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अनिल नौटियाल ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर नियमविरुद्ध की गई नियुक्ति के मामले की काफी समय से जांच चल रही है। इसके अलावा इसमें बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे मील में बरती गई अनियमितता की भी जांच के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी की ओर से दिए जा चुके है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन समिति ने षड्यंत्र रचकर रिकार्ड रूम में आग लगवाई गई है, जिससे जांच को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस घटना की जांच एसआईटी से करवाने के साथ स्कूल प्रबंधन समिति को तत्काल भंग करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed