{"_id":"5b981476867a5501350ae206","slug":"201536693366-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने गए वनकर्मियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटाने गए वनकर्मियों को खदेड़ा
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
वन विभाग की भूमि पर कब्जा करके गाजीवाली गांव के पास रह रहे वन गुर्जरों के कई छप्पर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने तोड़ डाले। वन गुर्जरों के साथ कई ग्रामीणों ने यहां कब्जा किया हुआ था, उन्हें भी हटा दिया गया है। इस दौरान वन विभाग की टीम को भारी विरोध भी झेलना पड़ा। वहीं बाहर के भी गांव के पास कब्जा हटाने गई टीम को वन गुर्जरों ने घेरकर सरकारी वाहन पर डंडे बरसा दिए। यहां वनकर्मियों ने भागकर जान बचाई। घटना के संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
पिछले कुछ समय से श्यामपुर क्षेत्र में गाजीवाली गांव के पास वन विभाग की जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। आरोप है कि जंगल से निकाले गए कुछ वन गुर्जर सरकार की ओर से दी गई जमीन मिलने के बावजूद यहां अवैध रूप से डेरे बनाकर रहते रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वन विभाग श्यामपुर रेंज के अधिकारी इन कब्जों को हटाने के लिए प्रयासरत थे। मंगलवार की सुबह रेंजर देवेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी ले जाकर कई डेरे हटा दिए। जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू हुआ तो वहां रहने वाले वन गुर्जर ने वन कर्मियों को घेर लिया। उनका आरोप है कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया और घरों में रखा सामान भी नहीं निकालने दिया। विरोध के बावजूद वनकर्मी नहीं माने और डेरे हटा दिए। यहां से वन विभाग की टीम बाहर के ही गांव पहुंची और वहां भी कब्जे हटा दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने टीम को घेर लिया। आरोप है कि वन विभाग के वाहन पर डंडे भी बरसाए गए। रेंजर देवेंद्र पुंडीर, वन दरोगा रवि शंकर दुबे, सुनील कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की भी की गई। कब्जा हटाते हुए वनकर्मियों ने वहां से भागकर बमुश्किल जान बचाई। रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि कब्जा करके रहे लोगों को पहले ही नोटिस दे दिया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जे नहीं हटाए।