{"_id":"5b859e6b42c792465a6a5b87","slug":"201535483499-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के सूने मकान को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के सूने मकान को चोरों ने खंगाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कारोबारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान समेट ले गए। पीड़ित कारोबारी ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लांइस कोतवाली क्षेत्र स्थित हरिद्वार रोड पर कारोबारी ओमप्रकाश का मकान है। दो दिन पूर्व वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। वारदात की सूचना मिलने पर वह परिवार के साथ लौटे। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखर पड़ा था और कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। पीड़ित कारोबारी ने मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर उनके मकान से पीतल के बर्तन, एक गैस सिलिंडर व हजारों की कीमत के कपड़े चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ चंदन सिंह बिस्ट ने बताया कि कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।