फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भीमतला-छिनका में मलबा गिरने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध

भीमतला-छिनका में मलबा गिरने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध

Sun, 19 Aug 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
भीमतला-छिनका में मलबा गिरने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध
गोपेश्वर। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के समीप तीन जगहों पर चट्टान से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। रविवार को दिनभर हाईवे बंद रहा, जिससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा रुक गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम जा रहे 155 तीर्थयात्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे 78 तीर्थयात्रियों को चमोली बाजार में ही रोक लिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को करीब 11 बजे से हुई भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर चमोली के समीप क्षेत्रपाल में चट्टान का करीब बीस मीटर हिस्सा टूट गया और छिनका में भी चट्टान से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सुबह सात बजे जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ओर जा रहे 233 वाहनों को चमोली बाजार और धामों के दर्शन कर लौट रहे करीब 245 तीर्थयात्रियों को बिरही और छिनका बाजार में रोक लिया गया। हाईवे अवरुद्ध होेने से पीपलकोटी, जोशीमठ, चमोली, कर्णप्रयाग, गोेपेश्वर, छिनका, भीमतला क्षेत्र के ग्रामीण करीब चार किमी की पैदल दूरी नापकर अपने गंतव्य पहुंचे। वहीं, लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में भी चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से हाईवे सुबह नौ बजे तक अवरुद्ध रहा। इसके बाद मौसम सामान्य होने के कारण सुबह दस बजे तक हाईवे को सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन

चमोली के एसडीएम (सदर) परमानंद राम ने बताया कि क्षेत्रपाल और छिनका में चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध पड़ा हुआ है। जेसीबी और मजदूरों की मदद से हाईवे को खोलने का काम जारी है। देर शाम तक हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed