{"_id":"5b71effa42c79274f667c4c7","slug":"201534193658-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजनों का सम्मान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजनों का सम्मान आज
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को अमर उजाला शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगा। हरिद्वार बाईपास स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में होने वाले आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
अमर उजाला की ओर से मंगलवार सुबह 11 बजे से सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन कर उनकी शहादत का सम्मान किया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुभाष पनवर समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में दर्शकों को सेना के गौरवपूर्ण इतिहास और शहीदों के जीवन की जानकारी भी दी जाएगी। आयोजन में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, दून ग्रुप ऑफ कॉलेज, दून डिफेंस एकेडमी, डीपीएम ह्यूंडई, सुमेरू इंफ्रास्ट्रक्चर, आईएफबी, हीरो, बेदी ज्वेलर, कैपिटल हाइट्स, सीएम अस्पताल, पीकोन और सिंडिकेट बैंक सहयोग कर रहे हैं।