{"_id":"5b71eff342c79274f667c4c1","slug":"201534193651-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीनाथ महादेव का नवरत्नों से शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वीनाथ महादेव का नवरत्नों से शृंगार
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
महंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव का नवरत्नों से शृंगार किया गया। इसके बाद सामूहिक आरती की गई।
भारी बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर सेवा दल ने श्रद्धालुओं को हरिद्वार से लाया गया गंगाजल भी वितरित किया। वहीं तीज के अवसर पर व्यास ललित शाह ने मथुरा वृंदावन की मल्हार और भजन सुनाए। भजनों पर महिला श्रद्धालु झूमतीं नजर आईं। साथ ही प्रदेश के अमर शहीदों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहीं दोपहर को शिव महापुराण की कथा के पांचवें दिन वृंदावन के व्यास ललित शाह ने मां गौरा की विदाई के साथ ही भगवान गणेश और कार्तिकेय के जन्म की सुंदर कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मातृ पितृ भक्ति के रूप में गणेशजी का नाम सबसे पहले लिया जाता है।
इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, नवीन गुप्ता, राजेंद्र आनंद, दिलीप सैनी, विक्की गोयल, प्रवीण बंसल, रजनीश यादव, पुनीत मेहरा, नीरज गोयल, राजकमल गुप्ता, अनिल गोयल, दीपक मित्तल, राजकुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सेवादार और श्रद्धालु मौजूद रहे।