{"_id":"5b5b85a24f1c1b4b748b74e2","slug":"201532724642-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी होटल में फिल्माया शादी का सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी होटल में फिल्माया शादी का सीन
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
सुपर स्टार रजनीकांत की तेलुगु फिल्म की शूटिंग में बारिश लगातार व्यवधान डाल रही है। इस कारण बीते बृहस्पतिवार को फिल्म की शूटिंग देर शाम बारिश रुकने के बाद शुरू हो सकी।
गौरतलब है कि बीते बृहस्पतिवार देर रात बार्लोगंज स्थित जेपी होटल के टैरेस पर शादी का सीन में रजनीकांत को अपने मित्र के बेटे की शादी में सम्मिलि होते फिल्माया गया है। इस सीन में स्थानीय महिला पुरुषों को जोड़ो के साथ दिखाया फिल्माया गया है। शादी की पार्टी में कुछ बड़े उद्योगपति भी पहुंचते हैं, जो अपने साथियों के साथ मिलकर बिजनेस संबधी बातें करते हुए नजर आए। सूत्रों के अनुसार इस फिल्मी शादी में तमिलनाडु सरकार के एक मंत्री ने भी शिरकत की। इन्हें तमिलनाडु पुलिस एस्कॉर्ट कर शादी तक लाई। जो कुछ ही देर बाद वर वधू को आशीर्वाद देकर वापस चले गए। शादी के दौरान स्टेज पर कलाकारों ने तमिल भाषा में तीन गाने भी प्रस्तुत किए। इसी दौरान बारिश का सीन भी फिल्माया गया। इसके लिए कृतिम उपकरणों से बारिश कराई गई। करीब चार घंटे तक चली शूटिंग में कई बार लाइट, कैमरा, एक्शन किया गया। देर रात करीब 12 बजे डारेक्टर के पेकअप कहने पर शूटिंग बंद हुई। शुक्रवार को शूटिंग को रेस्ट दिया गया।
बताया गया कि फिल्म में शादी का सीन फिल्माने के लिए देहरादून, मसूरी, हरिद्वार से 400 महिला, पुरुष समेत बच्चों को बाराती बनाने के लिए बुलाया गया। फिल्म का नाम गोपनीय रखा गया है, लेकिन सूत्रों की माने तो रजनीकांत की फिल्म का नाम बीते साल 7 जून को रिलीज हुई काला फिल्म का सीक्वल काला 2 है। फिल्म का बजट डेढ़ सौ करोड़ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग में आठ सौ लोगों की यूनिट मसूरी आई हुई है। विगत दिनों शूटिंग के लिए पिक्चर पैलेस स्थित लाल कोठी होटल को एक अस्पताल बनाया गया था। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को यदि मौसम ने साथ दिया तो फिल्म की शूटिंग देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव में होनी है, जिसमें एक खेत को बाजार का रूप दिया गया है। इसमें रजनीकांत का सीन फिल्माया जाएगा। सीन के लिए एक हजार मजदूर तबके के लोगों को बुलाया गया है, जो बाजार में काम करते नजर आएंगे।