{"_id":"5b5640814f1c1bb8538b4ea2","slug":"201532379265-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राजधानी की सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राजधानी की सड़कों पर भरा पानी
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सोमवार को राजधानी में जलभराव हो गया। शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया और लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा भारी बारिश और जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
सोमवार करीब एक बजे राजधानी के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। छुट्टी का समय होने के कारण स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। विशेषकर छोटे बच्चे और उनको लेने पहुंचे अभिभावक बारिश में भीग गए। सड़कों और गलियों में पानी भरने के कारण पैदल चलने वालों और दोपहिया सवारों को दिक्कत हुई। जगह-जगह यातायात व्यवस्था चरमरा गई और वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। शाम करीब चार बजे बारिश कम हुई।
इसके बाद मौसम कुछ साफ हो गया और बारिश थम गई। हालांकि रात को एक बार फिर आसमान में काले घने बादल छा गए और अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को करीब तीन घंटे में 56 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। मोहकमपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, घंटाघर, कारगी चौक, कांवली रोड, पटेलनगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। जौलीग्रांट क्षेत्र में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।