फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धुमाकोट बस हादसे के बाद दूसरी एडवाइजरी जारी

धुमाकोट बस हादसे के बाद दूसरी एडवाइजरी जारी

Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
धुमाकोट बस हादसे के बाद दूसरी एडवाइजरी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में हादसों से बचाव के लिए परिवहन निगम ने वाहन चालकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी एडवाइजरी में सभी सहायक महाप्रबंधकों को पर्वतीय मार्गों पर संचालित की जाने वाली बसों व वाहनों को तकनीकी जांच के बाद ही रवाना करने के निर्देश दिए हैं।

महाप्रबंधक दीपक जैन आदेश के तहत यात्रा मार्ग में बसों व वाहनों के औचक निरीक्षण करने और खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा लंबी दूरी की बसों में क्रू बदलने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने, यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले थानों व पुलिस चौकी पर गेट चालक और परिचालक नंबर नोट करने, आपदा की स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को जानकारी मुहैया कराने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा सफर के दौरान म्यूजिक न बजाने, ओवर स्पीड न करने की नसीहत भी दी है। वहीं बस के अंदर व्यावसायिक सामानों पर पूरी तरह प्रतिबंध, चालकों के पास लाइसेंस आदि की व्यवस्थाएं मुकम्मल रखने के निर्देश दिए गए हैं। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि चालक-परिचालक की शिकायत मिलने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed