{"_id":"5b35454e4f1c1bc2378b66be","slug":"201530217806-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जुलाई को एलआईसी में करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जुलाई को एलआईसी में करें रक्तदान
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के 68वें स्थापना दिवस पर दो जुलाई (सोमवार) को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से नेहरू कॉलोनी स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय में लगने वाले शिविर में लोगों को सुरक्षित रक्तदान की जानकारी भी दी जाएगी।
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के सचिव चंद्र प्रकाश नैथानी ने बताया कि हरिद्वार रोड स्थित मंडल कार्यालय में दो जुलाई को स्वैच्छिक रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष पहले बीमा कर्मचारियों के हकों के लिए संघ का गठन किया गया था। संघ प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर शिविर आयोजित करता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ा जा सके। आयोजन में रविंद्र काक, निर्मल कैंतुरा, दिगंबर सिंह, राजवीर पुंडीर, अमित उनियाल, आशीष राठौर, उमेश धीमान, पंकज जोशी, जगदीश राम, तन्मय ममगाईं, गिरिवर सिंह, ज्योत्सना बत्रा, नरेश रोहिला, प्रमोद गोयल और प्रवीण ममगाईं समेत अन्य कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।
--
एक जुलाई को मुफ्त कराएं स्वास्थ्य की जांच
रविवार को आरोग्यधाम अस्पताल में आयोजित होगा विशेष जांच शिविर
नवजात और बच्चों की होगी विशेष जांच, जरूरी परामर्श भी देंगे विशेषज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आपका बच्चा ठीक से खाता नहीं है? ज्यादातर बीमार या सुस्त रहता है? उम्र के हिसाब से उसकी लंबाई और वजन काफी कम है? अगर आपके बच्चे के साथ भी इस तरह की कोई परेशानी है, तो एक जुलाई (रविवार) को आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचकर मुफ्त जांच कराने के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श का लाभ भी ले सकते हैं। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन समेत कई अन्य जांचें भी मुफ्त की जाएंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एक जुलाई को दून अस्पताल के पास आरोग्यधाम अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल पेट संबंधी बीमारियों और मोटापे संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक एवं उपयोगी परामर्श देंगे। नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश बच्चों से जुड़े मामलों की विशेष जांच करेंगे। साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ भी लोगों की मुफ्त जांच करेंगे। शिविर में कुछ दवाएं भी मुफ्त में दी जाएंगी।