{"_id":"5b22cc8f4f1c1bb51e8b5e4e","slug":"201529007247-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अधर में
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अधर में
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य में इस साल नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अधर में है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल से अभी तक मान्यता न मिलने और राज्य की नर्सिंग काउंसिल की प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से कॉलेजों में नए सत्र के दाखिले अटक गए हैं। इस वजह से एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रवेश परीक्षा के नोटिफिकेशन में भी देरी हो रही है।
प्रदेश में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के करीब 46 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में आईएनसी को इस साल की मान्यता देनी थी लेकिन किसी वजह से यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इन दिनों 12वीं के बाद दाखिले के लिए एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी को नोटिफिकेशन जारी करना था लेकिन कॉलेजों की मान्यता न होने की वजह से वह जारी नहीं कर पाया है। इस वजह से छात्र परेशान हैं। हालांकि राज्य की नर्सिंग परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन कम संसाधनों के चलते इसमें विलंब हो सकता है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मान्यता पूरी हो जाएगी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू होगी।