फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में विजय गुप्ता की ‘विजय’

पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में विजय गुप्ता की ‘विजय’

Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में विजय गुप्ता की ‘विजय’
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव में विजय गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है। चुनाव में उनके अलावा डीएस गुसाईं उपाध्यक्ष, पीआर कुकरेती सचिव, जयंत चौहान व संजीव कुमार संयुक्त सचिव चुने गए। इस मौके पर बैंकों को लेकर सरकार की नीतियों पर भी चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी ने पूरी तरह से बैंक अधिकारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में पीएनबी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। कुल 265 अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 188 मतों के साथ विजय गुप्ता ने जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अजय अग्रवाल को 70 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 208 मतों के साथ डीएस गुसाईं विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी केआर नौटियाल को 204 मत, केएस तोमर को 46 मत, राजकुमार को आठ मत और एसपी क्षेत्री को 36 मत मिले। सचिव पद पर लगातार तीसरे साल पीआर कुकरेती निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव पद पर जयंत चौहान, संजीव कुमार निर्विरोध, कोषाध्यक्ष पद पर वीके झींगरन, उपकोषाध्यक्ष पद पर डीएस गुसाईं, कार्यकारिणी सदस्य पर वीएस चौधरी, आदित्य भंडारी और सौरभ सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। बैंकों की यह यूनियन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन से संबद्ध है। खास बात यह है कि नई कार्यकारिणी में चार युवा अधिकारियों का भी चयन हुआ है। इस मौके पर सचिव पीआर कुकरेती ने कहा कि युवा पीढ़ी की ट्रेड यूनियन में सक्रियता संगठन को नई दिशा देगी। नई कार्यकारिणी ने बैंक के अधिकारियों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। इस मौके पर आरडी डोभाल, राजीव वर्मा, अरुण जैन, एमएस नेगी, सुरजीत चावला, एसके अग्रवाल, अनिल बहुगुणा, अजय जोशी, श्रेष्ठ बिष्ट, बिपिन खंडूरी, सर्वेश घनशाला, जीएस मार्तोलिया, अंकुश और प्रमोद रंजन कुकरेती मौजूद रहे।
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed