फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजी टाइगर रिजर्व मेें टाइगर व गुलदारों की मौतों की सीबीआई जांच की मांग

राजी टाइगर रिजर्व मेें टाइगर व गुलदारों की मौतों की सीबीआई जांच की मांग

Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
राजी टाइगर रिजर्व मेें टाइगर व गुलदारों की मौतों की सीबीआई जांच की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के दो पूर्व अवैतनिक वन्यजीव प्रतिपालकों ने पार्क के भीतर पिछले चार साल में बाघों और गुलदारों के शिकार के प्रकरणों की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक समेत राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को हटाकर प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। वहीं, पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने दोनों वन्यजीव प्रतिपालकों की मंशा पर सवाल उठा कहा कि उन्होंने ड्यूटी पर रहते इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया।
राजाजी टाइगर रिजर्व के दो पूर्व अवैतनिक वन्यजीव प्रतिपालकों दिनेश चंद्र पांडेय व राजीव मेहता ने प्रमुख वन सचिव और वन विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत कर आरोप लगाया कि टाइगर रिजर्व में पिछले चार साल में कई बाघों और गुलदारों का शिकार हुआ। जिसे रोकने में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और निदेशक समेत तमाम अफसर नाकाम साबित हुए है। उन्होंने दोनों वन्यजीव प्रतिपालकों ने अफसरों को हटाने के साथ ही प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर ने दोनों वन्यजीव प्रतिपालकों की मंशा पर सवाल खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि आठ माह पूर्व जब वन्यजीव प्रतिपालक के तौर पर दोनों काम कर रहे थ्ेा तब ये मुद्दा क्यों नही उठाया। अब जबकि वन्यजीव प्रतिपालक पद से हटा दिए गए है और विभाग की ओर से मिलने वाली तमाम सुविधाएं छिन गई है तो अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पार्क निदेशक सोनकर का कहना है कि लेपर्ड की हड्डियां व खाल मिलने के प्रकरण मेें उनकी भी संदेह के घेरे में है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed