{"_id":"5ac130644f1c1bce618b4d62","slug":"201522610276-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: एसजीआरआर आईटीएस ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल: एसजीआरआर आईटीएस ने जीता मुकाबला
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में चल रहे स्थापना दिवस कार्यक्रम अभिव्यक्ति-2018 के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का लोहा मनवाया। एसजीआरआर आईटीएस और एसजीआरआर कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज के बीच हुए फु टबॉल मुकाबले में एसजीआरआर आईटीएस ने मारी बाजी।
एसजीआरआर आईटीएस व एसजीआरआर कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज के बीच हुए फु टबॉल के मुकाबले में एसजीआरआर आईटीएस की टीम ने पहले हॉफ की शुरुआत से ही बेहतरीन तालमेल का खेल दिखाते हुए अच्छे मूव बनाए। पहले 15 मिनट तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा। ह्यूमैनिटीज के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किए। पहले हॉफ का खेल समाप्त होने से ठीक पहले एक बेहतरीन पास पर एसजीआरआर आईटीएस के स्ट्राइकर डैचन ने शानदार किक लगाकर बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचाया। एसजीआरआर आईटीएस को पहले हॉफ में 1-0 की बढ़त मिली। दूसरे हॉफ का खेल बेहद रोमांचक रहा। एसजीआरआर आईटीएस के आशीष ने एक के बाद एक गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। एसजीआरआर ह्यूमैनिटीज एंड साइंसेज ने जवाबी हमले तेज किए। एसजीआरआर ह्यूमैनिटीज के सुशांत ने एक के बाद एक 2 गोल किए। अंतिम क्षणों में एसजीआरआर ह्यूमैनिटीज के आलौकिक ने खूबसूरत शॉट पर गोल दागकर मैच के स्कोर को निर्धारित समय पर 3-3 पर लाकर खड़ा कर दिया। मैच का निर्णय ट्राईब्रेकर से हुआ जिसमें एसजीआरआर आईटीएस ने जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीताम्बर प्रसाद ध्यानी ने ग्राउंड पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।