{"_id":"5abbfe0d4f1c1bdc298b46cc","slug":"201522269709-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवांशी के दूसरा स्वर्ण जीतने पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवांशी के दूसरा स्वर्ण जीतने पर झूमे लोग
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में उत्तराखंड की बेटी देवांशी राणा के दूसरा टीम स्वर्ण जीतने पर प्रदेशवासियों ने खुशी जताई है। राजधानी देहरादून और देवांशी के मूल गांव चिलामू नैनबाग में खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने नाच गाकर खुशी जताई। देवांशी ने आस्ट्रेलिया में चल रही प्रतियोगिता में कुछ दिन पहले भी मनु भाकर और महिमा के साथ टीम इवेंट का स्वर्ण अपने नाम किया था। देवांशी ने बुधवार को 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में टीम स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीता। देवांशी की जीत पर राष्ट्रीय निशानेबाज आनंद सिंह रावत, अनिल कवि, रोशन रावत, रोहित प्रजापति, संजय कुमार, योगेश शर्मा, संदीप कवि, विजय आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।