{"_id":"5a8dd5f74f1c1b805a8bb1ad","slug":"201519244791-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर फॉल जाने के लिए देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिखर फॉल जाने के लिए देना होगा शुल्क
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
रिस्पना नदी के उद्गम स्थल शिखर फॉल की सैर करने के लिए अब पर्यटकों को शुल्क देना होगा। चार पहिया वाहनों से 100 रुपये और दो पहिया वाहनों से 50 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इसके अलावा लंढौर बाजार की दीवार पर म्यूरल लगाने समेत 63 प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास हुए।
बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि लंढौर क्षेत्र में पं. दीनदयाल पार्क के बगल में सर्वे के गेट से लेकर लंढौर बावड़ी तक दीवार पर आकर्षक म्यूरल बनाए जाएंगे। वहीं घंटाघर भी बनकर तैयार हो गया है जिसका लोकार्पण शीघ्र किया जायेगा। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करना चाहते हैं, लेकिन वहां साफ -सफाई रखना जरूरी है। यहां पर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और सुंदरीकरण के लिए पालिका की ओर से पर्यटकों से शुल्क वसूला जाएगा। इस प्रस्ताव को पास कर डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जा रहा है। बोर्ड बैठक मेें रोपवे की मरम्मत का प्रस्ताव भी पास किया गया जिसके तहत रोपवे के विभिन्न उपकरणों को बदला जाना है व मरम्मत की जानी है। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, नगर अभियंता एसएस बिष्ट सहित सभासद अनुज गुप्ता, शिवानी भारती, रमेश भंडारी, विनोद सेमवाल, कुलदीप रावत, अरविंद गुसांई, विरेद्र पंवार, रामी देवी, जसबीर कौर, सहित अधिकारी मौजूद रहे।