{"_id":"5a47f9764f1c1bce408c018d","slug":"201514666358-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगे 42 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगे 42 लाख
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगे 42 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून। अजबपुर कलां क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर साढे़ बयालिस लाख रुपये ठगने मामला प्रकाश में आया है। एसआईटी जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीआईजी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रायपुर के नथुवावाला निवासी वीरेन्द्र डबराल ने एसआईटी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि मेंहूवाला निवासी अतीक अहमद ने 2015 में अजबपुर कलां क्षेत्र में जमीन दिलाने का सौदा किया था। एग्रीमेंट होने के बाद अतीक को 42 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद अतीक न तो निर्धारित अवधि में जमीन का बैनामा किया और न ही रकम वापस की। अब अतीक रकम वापस करने के बजाय जान से मारने की धमकी दे रहा है। जांच के दौरान एसआईटी ने आरोप सही पाये। डीआईजी के आदेश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।