{"_id":"5a469ced4f1c1ba12d8bb588","slug":"201514577133-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-गैरसैंण के लिए एक मंच पर आए छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-गैरसैंण के लिए एक मंच पर आए छात्र संगठन
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण के लिए एक मंच पर आए छात्र संगठन
ब्यूरो/अमर उजाल/देहरादून।
गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाए जाने को लेकर देहरादून के सभी छात्र संगठन एकजुट हो गए हैं। डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को कई छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता एक छत केनीचे जुटे और स्थाई राजधानी के मुद्दे पर संवाद किया। संवाद में एकमत से यह फैसला लिया गया कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की इस मुहिम को मजबूती देने के लिए जल्द ही प्रदेशभर में छात्र-छात्राओं के साथ ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा संवाद कार्यक्रम सभी छात्र संगठन मिल कर चलाएंगे।
संवाद कार्यक्रम में आर्यन छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, एसएफ आई, दून विवि विद्यालय छात्र परिषद के प्रतिनिधि, श्री गुरुराम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के प्रतिनिधि, सत्यम ग्रुप तथा विकास ग्रुप के सदस्यों समेत तमाम भूतपूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी शामिल हुए। गैरसैंण राजधानी अभियान की तरफ से रघुवीर सिंह बिष्ट, रविंद्र जुगरान, प्रदीप सती और ललित जोशी ने गैरसैंण के मुद्दे पर छात्रों के सामने बातें रखीं। वक्ताओं ने गैरसैंण को प्रदेश की तमाम समस्याओं का समाधान बताते हुए बिंदुवार पक्ष में तर्क रखे। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की दुष्कर परिस्थितियों को समझने और पहाड़ के मुताबिक नीति-नियोजन के लिए राजनेताओं और अफ सरों का पहाड़ में रहना जरूरी है। यह तभी संभव होगा, जब गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डीएवी छात्रसंघ के महासचिव सचिन थपलियाल, भगवती प्रसाद मैंदोली और मोहन भंडारी ने किया। इस दौरान सतीश धौलाखंडी और जयदीप सकलानी ने जनगीत सुनाए। इस मौके पर आर्यन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा, सतीश पंत, सोबन नेगी, विनोद बगियाल, सूरज भट्ट, एबीवीपी से कमलेश भट्ट, देवेंद्र सिंह, जीतू बिष्ट, एनएसयूआई से स्वाति नेगी, डिम्पल शैली, नित्यानंद, संदीप चमोली, एसएफ आई से प्रदेश महासचिव देवेंद्र रावल, विपिन पंवारए, शैलेंद्र, सत्यम ग्रुप से नरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, विकास ग्रुप से गणेश धामी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।