{"_id":"5a42ab124f1c1b0b788b5156","slug":"201514318610-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो अमर उजाला, देहरादून।
66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप का मंगलवार को रंगारंग आगाज हो गया। पुलिस लाइन मैदान में राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ओलंपियन मनीष रावत ने मशाल प्रज्ज्वलित कर खेल प्रतियोगिता की विधिवत शुरूआत की। कलाकारों ने राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों की लोक संस्कृति, गीत और नृत्य पेश कर आयोजन में चार चांद लगा दिए।
मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में अलग-अलग राज्यों और पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल को सलामी दी। राज्यपाल डॉ. पाल ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश के सभी राज्यों के खिलाड़ियों की मेजबानी करने का मौका मिला, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल हमें मैदान में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना का महत्व बताते हैं।
पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखते हैं। पुलिसकर्मी का काम बेहद मुश्किल और चुनौतियों भरा होता है, जिसमें फिटनेस बेहद जरूरी है। इसलिए पुलिसकर्मियों को उत्साहपूर्वक खेलों में भाग लेना चाहिए। उद्घाटन समारोह में पीएसी बैंड के साथ ही कलाकारों ने छोलिया, जौनसारी, गोर्खाली लोकगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने नंदा देवी राज जात की झांकी भी प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विधायक खजान दास, एडीजी राम सिंह मीणा, वी विनय कुमार, आईजी अमित सिन्हा, आईजी पीएसी एपी अंशुमान, जेएस मार्तोलिया, एआईजी केवल खुराना, एसटीएफ एसएसपी रिधिम अग्रवाल, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एएसपी अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल आदि मौजूद रहे। संचालन सीबीसीआईडी की एएसपी श्वेता चौबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
..........................
32 टीमों के 1119 खिलाड़ी शामिल
प्रतियोगिता में 26 राज्यों व सात केंद्रीय बलों के कुल 1119 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन सचिव व अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि 275 महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हैं। 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाओं में अपना दम दिखाएंगे। उत्तराखंड के 41 पुरुष और 42 महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।
.............................
रिले रेस के फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड
पहले दिन आयोजित हुई चार गुणा सौ रिले में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग हीट में राज्य के हरीश कोरंगा को दूसरा स्थान मिला। दस हजार मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मुकेश रावत छठे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में केरल के अबिन बी पहले, बीएसएफ के हरमित पाल सिंह दूसरे व पंजाब के रविंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में केरल की जैनीमोल जॉय को पहला, शिल्पा को दूसरा व सीआरपीएफ की विनीजा विजय को तीसरा स्थान मिला। हैमर थ्रो महिला वर्ग में बीएसएफ की निधि ने पहला, पंजाब की सरबजीत कौर ने दूसरा व सीआईएसएफ की मीनाक्षी ने तीसरा, 1500 मी दौड़ महिला वर्ग में सीआरपीएफ की एस थापटन ने पहला, बीएसएफ की शिवा ने दूसरा और महाराष्ट्री की श्रीदेवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। दस हजार मी दौड़ पुरुष वर्ग में पंजाब के माखन सिंह पहले, बीएसएफ के गोभाराम दूसरे और राजस्थान के राकेश तीसरे स्थान पर रहे।