फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   97 के बाद मुकदमों पर ब्रेक, 120 पहुंची शिकायत

97 के बाद मुकदमों पर ब्रेक, 120 पहुंची शिकायत

Sat, 29 Jul 2017 09:50 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
97 के बाद मुकदमों पर ब्रेक, 120 पहुंची शिकायत
साइबर क्रिमनल्स का कहर :
विज्ञापन


97 के बाद मुकदमों पर ‘ब्रेक’
खाते से रकम उड़ाने की शिकायताें का सिलसिला जारी, 120 तक पहुंचीं शिकायतों की संख्या
पीड़ितों को बैंक प्रबंधकाें के पास भेज रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
दून से एटीएम का डाटा चुराकर डुप्लीकेट कार्ड के जरिये जयपुर और दिल्ली से रकम निकालने के मामले में अब एफआईआर दर्ज करने पर ‘ब्रेक’ लग गया है। शहर के थानों में शिकायतों का आंकड़ा 120 तक पहुंच गया है। अब तक दर्ज हुई 97 एफआईआर पुलिस से संभल नहीं रही हैं। ऐसे में पुलिस शिकायतकर्ताओं को रकम पाने के लिए सीधे बैंकों का रास्ता दिखा रही है। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस मामले के मुकदमों पर ‘ब्रेक’ पर सहमति बन गई थी।
डुप्लीकेट एटीएम कार्ड के जरिये रकम निकालने के साइबर थाने के अलावा शहर के थाना नेहरू कॉलोनी, रायपुर, डालनवाला व पटेलनगर में 97 के मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बाद भी शिकायतों का सिलसिला जारी रहा है। इतनी अधिक संख्या में मुकदमे दर्ज होने के कारण विवेचना को अतिरिक्त इंस्पेक्टर लगाने पड़े हैं।
विज्ञापन

आईटी एक्ट से संबंधित होने के कारण इसकी विवेचना इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी ही कर सकता है। यही वजह है कि आरोपियों का नाम दर्ज करने में पुलिस को तीन दिन का वक्त लग गया। जेल भेजी गई रामबीर की प्रेमिका अनिल कुमारी का नाम केवल 27 मामलों में ही दर्ज हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की माने तो करीब 13 शिकायतें नेहरू कॉलोनी थाने में आईं हैं। इसके अलावा अन्य थानों में शिकायतें आईं हैं, मगर अब पुलिस ने मुकदमे दर्ज करने के बजाए उन्हें विवेचना में शामिल करना शुरू कर दिया। पीड़ितों को संबंधित बैंक प्रबंधकाें के पास भेजा गया है।



खातों से रकम निकालने की शिकायतों का आंकड़ा बढ़ा है। बैंक भी अब सीधे शिकायत का संज्ञान ले रहे हैं। बैंक अधिकारियों से इस बारे में बात हो चुकी है। शिकायतों को विवेचना में शामिल करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed