{"_id":"595531854f1c1bc7348b45b8","slug":"201498755461-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्कर की गिरफ्तारी को कोर्ट से लिया वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्कर की गिरफ्तारी को कोर्ट से लिया वारंट
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आबकारी विभाग ने 21 जून से फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट ले लिया है। इसके बाद विभाग ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी है।
आबकारी निरीक्षक आराधना रावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 21 जून को बीरोंखाल क्षेत्र के ग्राम सिल्ली तल्ली रसिया महादेव निवासी ताजवर सिंह की गोशाला से अरुणाचल मार्का की अवैध रूप से रखी गईं शराब की 50 पेटियां (600 बोतलें) बरामद हुईं थी। ये पेटियां गोशाला में सुरंग बनाकर छिपाई गईं थी। छापेमारी के दौरान ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे, लेकिन शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। रावत ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट ले लिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आबकारी विभाग की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक प्रताप सिंह भंडारी, अमित भंडारी, अभिनव नौटियाल, भाष्कर भट्ट शामिल थे।