Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   200 kg of suspicious cheese and 150 kg of mawa destroyed

Dehradun News: 200 किलो संदिग्ध पनीर और 150 किलो मावा नष्ट कराया

Sun, 01 Nov 2026 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
200 kg of suspicious cheese and 150 kg of mawa destroyed
देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बाजार में पहुंच रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को खाद्य विभाग की कार्रवाई में देहरादून में प्रवेश करने वाले वाहनों की कड़ी जांच में 200 किलो संदिग्ध पनीर, 150 किलो मावा और अन्य खाद्य पदार्थ पकड़े गए हैं। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए जांच के लिए नमूने लेकर पूरा खाद्य पदार्थ नष्ट कराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय ने इसके पहले ही निर्देश दिए थे कि त्योहारी सीजन में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी निर्देश के अनुसार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसमें खुदरा बिक्री से लेकर ऑनलाइन सप्लाई पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

स्वीट्स/बेकरी के ट्रे पर निर्माण तिथि और उपयोग करने की अंतिम तिथि अंकित करने पर अभियान चलाए जाने के बाद यह प्रक्रिया चलन में आ गई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को भानियावाला, रानीपोखरी क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले में आने वाले वाहनों में संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच की जिसमें कई वाहनों से संदिग्ध खाद्य पदार्थ पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई में महिंद्रा पिकअप नंबर यूके 08 सीए 7149 से लगभग 200 किलो संदिग्ध पनीर को अस्वच्छकर परिस्थिति में पाया गया। बोलेरो प्राइवेट वाहन संख्या यूके 08 बीडी 3551 से शहजाद, अकबरपुर से 150 किलो मावा और सीटों के नीचे पांव के पास रखा बदबूदार पनीर-मावा पाया गया। विभाग ने नमूनों के लिए कुछ मात्रा लेकर संपूर्ण संदिग्ध खाद्य पदार्थ नष्ट कराया। संदिग्ध खाद्य पदार्थ पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------------------------------
त्योहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। किसी भी खाद्य पदार्थ में अनुचित मिलावट करते हुए पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- विनय शंकर पांडे, आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed