फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 years imprisonment for three rape convicts

युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन दोषियों को 20-20 साल कैद

Thu, 16 Jun 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for three rape convicts
करीब पांच साल पहले युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज अश्विनी गौड़ ने 20-20 साल की सजा सुनाते हुए तीनों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि युवती को मिलेगी। तीनों को अदालत परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। दोषियों ने युवती से सात दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार के मुताबिक, पटेलनगर थाना क्षेत्र में 23 नवंबर 2017 को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक दिन पहले से उनकी पुत्री घर नहीं आई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो 30 नवंबर 2017 को उनकी पुत्री को कलियर स्थित बस अड्डे से तैयब नाम के युवक के पास से मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। युवती ने कोर्ट में दिए बयान बताया कि तैयब उसके फूफा की दुकान पर काम करता था। वह उस पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। धमकी देता था कि यदि वह उससे नहीं मिली तो परिवार को जान से मार देगा। 22 नवंबर को काली मंदिर के पास बुलाया।
विज्ञापन

साथ ही धमकी दी कि वह यदि उसके साथ नहीं गई तो परिवार को जान से अपने आदमियों से मरवा देगा। इसके बाद कलियर के एक होटल में लेकर आ गया। वहां पर उसने अपने साथियों मुस्तकीम और अल्ताफ को भी बुला लिया। इन तीनों ने दुष्कर्म किया। साथ ही तीन दिनों तक दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद कमरा किराये पर ले लिया और वहां पर भी तीनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियोजन की ओर से मुकदमे में नौ गवाह पेश किए गए। कोर्ट ने इन साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई। तैयब के ऊपर अपहरण और गालीगलौज का भी आरोप था। उसे अपहरण के दोष में भी पांच साल की सजा सुनाई गई। तीनों अमरोहा के गजरौला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed