{"_id":"628b9bf013dd9e2bb36460d2","slug":"192-madrasas-running-without-recognition-in-the-state-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बिना मान्यता चल रहे 192 मदरसे होंगे बंद, मंत्री ने कहा- जो हमारी शर्तों पर नहीं करेगा काम उन्हें नहीं मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बिना मान्यता चल रहे 192 मदरसे होंगे बंद, मंत्री ने कहा- जो हमारी शर्तों पर नहीं करेगा काम उन्हें नहीं मिलेगी मदद
Mon, 23 May 2022 08:11 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 23 May 2022 08:11 PM IST
सार
समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि 192 मदरसों को राज्य सरकार और केंद्र से धनराशि जारी हो रही है, जबकि इनके पास कक्षा पांच तक की शिक्षा विभाग की मान्यता नहीं है। यदि इन मदरसों के पास कक्षा पांचवीं तक की मान्यता नहीं होगी तो इनमें पढ़ने वाले बच्चों को कक्षा छह में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
विस्तार
समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि प्रदेश में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों ने यदि जल्द मान्यता न ली तो इन्हें बंद किया जाएगा। राज्य में 425 मदरसे बिना मान्यता चल रहे हैं। इनमें से 192 मदरसों को बिना मान्यता केंद्र एवं राज्य सरकार आर्थिक सहायता दे रही है।
विज्ञापन
पहले चरण में सहायता लेने वाले इन मदरसों ने यदि शिक्षा विभाग से मान्यता न ली तो इनको मिलने वाली सहायता के साथ ही इन्हें बंद किया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि 192 मदरसों को राज्य सरकार और केंद्र से धनराशि जारी हो रही है, जबकि इनके पास कक्षा पांच तक की शिक्षा विभाग की मान्यता नहीं है। यदि इन मदरसों के पास कक्षा पांचवीं तक की मान्यता नहीं होगी तो इनमें पढ़ने वाले बच्चों को कक्षा छह में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
बिना टीसी के इनमें पढ़ने वाले बच्चों को अगली कक्षा में एडमिशन लेने में दिक्कत होगी। बिना टीसी के इन बच्चों को कौन अगली कक्षा में एडमिशन देगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के मदरसों में शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि इनमें पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: आफत बनकर आया मौसम, प्रशासन ने जारी किया ये अलर्ट, तस्वीरों में देंखे ऐसे फंसे हैं दस हजार यात्री
इसके लिए इन मदरसों को अनिवार्य रूप से मान्यता लेनी होगी। मंत्री ने कहा कि जो मान्यता नहीं लेगा और हमारी शर्तों पर काम नहीं करेगा उसकी सरकारी सहायता बंद किए जाने के साथ ही उन मदरसों को भी बंद किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में इस तरह के अन्य मदरसों के खिलाफ कार्रवाई होगी।