{"_id":"5ce062aabdec22070b2736e0","slug":"191558209194-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दून बुद्धिस्ट कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर तिब्बती समुदाय ने विश्व शांति मार्च निकाला।
शनिवार को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी चंदन सिंह रहे। उन्होंने भगवान बुद्ध के आदर्शों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता धर्माचार्य भक्ति सागर ने भगवान बुद्ध की महिमा का वर्णन किया। कार्यक्रम के बाद देर शाम तिब्बती समुदाय के लोगों ने नगर निगम से विश्व शांति मार्च का आयोजन किया। यह शांति मार्च नगर निगम से बुद्ध चौक, दर्शनलाल चौक, लैंसडौन चौक, कनक चौक तिब्बती मार्केट से होते हुए वापस नगर निगम में लौटा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तेनजिंग लूदिंग ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में दून बुद्धिस्ट कमेटी के अध्यक्ष खैम्पो रंगदोल, उपाध्यक्ष शेरिंग लूदिंग, चिरंजीलाल भारती, सिद्धार्थ लूदिग, जय सिंह बॉस, आरबी सिंह, अशोक सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।