फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऐ लड़की मुस्करा, तू जोर से हंस खिलखिला...

ऐ लड़की मुस्करा, तू जोर से हंस खिलखिला...

Wed, 03 Apr 2019 08:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
ऐ लड़की मुस्करा, तू जोर से हंस खिलखिला...
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून

विज्ञापन


फूलदेई अभियान के अंतर्गत धाद संस्था ने मंगलवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में बाल कवि सम्मेलन ‘खिलते सुमन’ आयोजित किया। इस दौरान बाल कवियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एससीईआरटी निदेशक सीमा जौनसारी ने किया।

सीमा जौनसारी ने बताया कि विभाग बच्चों में रचनात्मकता के विकास और उन्हें तनाव मुक्त शिक्षा देने के लिए एक हैप्पीनेस इंडेक्स पीरियड जोड़ने जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली ने बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर लोकेश नवानी ने ‘ऐ लड़की मुस्करा, तू जोर से हंस खिलखिला... कविता सुनाई।
विज्ञापन


इसके अलावा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गलज्वाड़ी के राजन ने मैथली शरण गुप्त की ‘मां कहे एक कहानी’, राहुल सिंह ने अयोध्या सिंह उपाध्याय की ‘प्रिय प्रवास’, यूपीएस कोटडा संतौर की अंजली ने ‘लहरों से ड़रकर कभी नौका पार नहीं होती’, यूपीएस कीमाडी की आस्था पुंडीर ने माखन लाल चतुर्वेदी की ‘चाह नहीं में सुरबाला के गहनों में गूंथा जांऊ’, यूपीएस जोहड़ी की तपस्या ने सुभद्रा कुमार चौहान ‘खूब लड़ी मर्दानी वह तो, झांसी वाली रानी थी’, जीपीएस गलज्वाड़ी की तनीषा थापा ने ‘हटकर बैठा चांद एक दिन’, जीपीएस रिखोली की श्रुति पुंडीर ने ‘चांद का कुर्ता’, जीपीएस पौंधा की काजल ने ‘थाल सजाकर किसे पूजने’ कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर धाद साहित्य एकांश की अध्यक्ष कल्पना बहुगुणा, सचिव मंजू काला, राजीव पांथरी, योगेश चंद्र बहुगुणा, बिरेश, तोताराम ढौंडियाल, तन्मय ममगाईं, प्रभाकर देवरानी, मनीषा ममगाईं, अनीता नौटियाल, ज्योति जोशी, पूनम भटनागर, अर्चना नौटियाल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed