फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध फड़ और ठेलियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

अवैध फड़ और ठेलियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
अवैध फड़ और ठेलियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
अवैध फड़ और ठेलियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम शहर की सड़कों पर अवैध फड़ और ठेलियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सोमवार से पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश के बाद निगम के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। जो भी अवैध फड़-ठेली मिलेगी, उसे जब्त किया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। बता दें कि शहर में पांच हजार से अधिक फड़-ठेली लगती हैं। जिनमें से हजारों अवैध रूप से लगाई जाती हैं।
नगर निगम क्षेत्र में हजार से अधिक संख्या में अवैध फड़-ठेली गांधी पार्क, परेड मैदान, घंटाघर, चकराता रोड समेत विभिन्न स्थानों पर लगती हैं। जिसके चलते यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने अभियान चलाने की तैयारी की है। इस अभियान में पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। पुलिस और निगम की जेब्रा फोर्स मिलकर अवैध फड़-ठेली हटाएंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने भूमि कर अधीक्षक को टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिन फड़-ठेली वालों की सूची नगर निगम के पास हैं, उन्हें अस्थायी वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। वहीं, स्थायी वेंडिंग जोन के लिए स्थानों को चिह्नित करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क, परेड मैदान समेत सड़क किनारे काफी संख्या में अवैध फड़ और ठेली लगी रहती हैं जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

--
साठगांठ के चलते नहीं होती कार्रवाई
फड़ और ठेली वालों के खिलाफ निगम अधिकारी समय-समय पर छोटी-मोटी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। नतीजतन शहर की सड़कों पर अवैध फड़ व ठेलियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की सेटिंग का खेल भी चलता है। सूत्रों के अनुसार निगम के कर्मचारी फड़ और ठेलियों वालों से हर माह तय रकम वसूलते हैं। यह रकम अधिकारियों और कर्मचारियों की जेब में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नए सिरे से होगा वेंडिंग जोन का सर्वे
नगर निगम प्रशासन ने नए सिरे से वेंडिंग जोन का सर्वे कराने के लिए शासन को छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। वहीं, डेढ़ साल पहले लाखों रुपये खर्च कर सर्वे कराया था, जिसके तहत तीन हजार से अधिक फड़ व ठेली वालों को चिह्नित किया गया।

--
कोट ...
शहर की सड़कों पर अवैध फड़ व ठेलियां नहीं लगने दिए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों से वार्ता हो गई है। सोमवार से अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसकी समयसीमा और बढ़ाई जाएगी। कोशिश रहेगी कि एक बार हटने के बाद उस स्थान पर दोबारा फड़ व ठेलियां न सके।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed