फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईआईटी के विशेषज्ञ पहाड़ के बच्चों को दे रहे तकनीकी ज्ञान

आईआईटी के विशेषज्ञ पहाड़ के बच्चों को दे रहे तकनीकी ज्ञान

Thu, 22 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी के विशेषज्ञ पहाड़ के बच्चों को दे रहे तकनीकी ज्ञान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड निवासी आईआईटी बांबे के विशेषज्ञ और छात्र पहाड़ के बच्चों को तकनीकी ज्ञान दे रहे हैं। यह शुरुआत उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के सहयोग से मेंटरशिप अभियान से हुई है।

मेंटरशिप अभियान से अभी तक आईआईटी बांबे के करीब 22 शिक्षक और छात्र जुड़ चुके हैं। ये सभी विशेषज्ञ उत्तराखंड के अलग-अलग जनपदों के निवासी हैं। जब भी वे अपने घर छुट्टी पर आते हैं तो अपने आसपास के स्कूलों में जाकर निशुल्क तकनीकी क्लास लगाते हैं। आईआईटी बांबे के प्रो. आरएस पंत ने बताया कि उन्होंने यूसर्क के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है। अभियान का मकसद देश के आईआईटी सहित तमाम वैज्ञानिक संस्थानों में उत्तराखंड के युवाओं की संख्या में इजाफा करना है। वहीं यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत का कहना है कि पहाड़ के बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अभियान का असर दिख रहा है। बच्चे रुचि लेकर उनके इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed